मुरादाबाद, जनवरी 9 -- थाना भोजपुर क्षेत्र की निवासी एक वृद्ध विधवा महिला ने अपने सौतेले देवर पर मकान पर जबरन कब्जा करने और विरोध करने पर धमकाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले में न्याय न मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है। पीड़िता का कहना है कि उसके पति ने अपने जीवनकाल में अपने चारों पुत्रों के बीच रहने के मकान का बराबर-बराबर बंटवारा कर दिया था। पति की मृत्यु के बाद गुजर-बसर के लिए उसे जो हिस्सा मिला था, उसी मकान में वह वर्षों से रह रही थी। आरोप है कि सौतेले देवरों ने अपने-अपने हिस्से पहले ही बेचकर दूसरी जगह मकान ले लिए लेकिन अब दबंगई के बल पर पीड़िता के हिस्से वाले मकान पर कब्जा कर लिया है। विरोध करने पर उसे जान-माल की धमकियां भी दी जा रही हैं। पीड़िता का कहना है कि उक्त मकान उसकी निजी संपत्ति है, इसके बावजूद दबंग प...