चंदौली, सितम्बर 20 -- सैयदराजा, हिन्दुस्तान संवाद। सैयदराजा थाना क्षेत्र के फेसुड़ा गांव में शुक्रवार को एक वृद्ध महिला ने संदिग्ध हाल में फांसी लगाकर जान दे दी। घर में मौजूद बहू और बेटियों ने जब देखा तो शोर मचाने लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। लोगों ने महिला को फंदे से नीचे उतारा लेकिन मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। फेसुड़ा गांव निवासी मुराहू महाराष्ट्र में नौकरी करता है। मुराहू की 84 वर्षीय मां सावित्री देवी, उसकी पत्नी मरोरमा और बेटियां घर पर रहती हैं। शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे मकान के करीब आठ फीट उंचे मुख्य गेट पर अंदर से महिला का शव साड़ी के सहारे लटका हुआ था। घटना के समय बहू मनोरमा और उसकी बेटियां घर में थीं। किसी काम से बहू मनोरम बाहर निकली तो देखी कि उसकी सास गेट से लटक...