चतरा, जनवरी 14 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज ग्रामीण बैंक परिसर से एक वृद्ध दंपति से पांच हजार रुपया लेकर एक अज्ञात चोर फरार हो गया। वृद्ध दंपति खुटेहरा गांव के विष्णु सिंह और उनकी पत्नी प्रतिमा देवी हंटरगंज के झारखंड ग्रामीण बैंक में अपने वृद्धा पेंशन का पैसा का निकासी करने आए थे। दोनों पैसे के निकासी कर बैंक परिसर में उसे गिन रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति उनके नजदीक आया और पैसे को गिनने के नाम पर उनका पैसा अपने हाथ में ले लिया। देखते ही देखते अज्ञात व्यक्ति वृद्ध दंपति का 5 हजार रुपया लेकर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने उसे पकड़ने का काफी प्रयास किया लेकिन उचक्का भागने में सफल रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.