जौनपुर, जुलाई 9 -- जौनपुर, संवाददाता। वृद्धाश्रम में रहने वाले पुरुषोत्तम नाम के वृद्ध को करीब 10 दिन पहले बीमार होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार चल रहा था। इसी बीच मंगलवार को जिला अस्पताल से किसी नर्स ने फोन करके उसे मृत बता दिया। यह जानकारी मिलते ही वृद्धाश्रम के संचालक ने परिजनों को सूचना दे दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो पता चला कि वह वृद्ध जीवित था। वृद्धाश्रम के संचालक रवि चौबे ने बताया कि उन्होने 27 जून को एक वृद्ध को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। उनका उपचार चल रहा था। इसी बीच मंगलवार को दिन में एक नर्स ने फोन किया कि पुरुषोत्तम की मौत हो गई है। जब वह परिजनों को लेकर पहुंचे तो पता चला कि उन्हें लावारिश वार्ड में जमीन पर गंदगी के बीच रखा गया था। उनकी सांस चल रही थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.