हाथरस, सितम्बर 14 -- हाथरस, संवाददाता। चंदपा क्षेत्र के गांव केवलगढ़ी के वृद्ध किसान की भाले से गोद कर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह टहलने निकले लोगों को वृद्ध का शव उन्हीं के धान में खेत में पड़ा मिला। इस बात की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। वहीं सूचना पर एसपी, एएसपी व सीओ घटनास्थल पर पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव केवलगढ़ी निवासी 75 वर्षीय डोरीलाल उपाध्याय पुत्र नत्थीलाल अपने खेत पर बनी ट्यूबवेल की कोठरी में सोते थे। शुक्रवार की रात करीब नौ बजे उनका बेटा उनको बाइक से खेत तक छोड़कर घर लौट आया। रात में अज्ञात लोगों द्वारा वृद्ध की भाले गोद कर हत्या कर दी गई। इसकी जानकारी शनिवार सुबह टहलने वाले लोगों को हुई। लोगों ने देखा कि खून में लथपथ हालत में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.