गढ़वा, जनवरी 15 -- केतार, प्रतिनिधि। प्रखंड के चटनियां डैम से गुरुवार को वृद्ध का शव मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों ने शव की शिनाख्त ताली गांव निवासी 80 वर्षीय कईल साह के रूप में किया। परिजनों ने बताया कि कईल बुधवार को भगवान घाटी में बनिहार वेदी पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कंबल लेने गए थे। जब देर शाम तक वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। परिजन गांव से कार्यक्रम में कंबल लेने गए अन्य लोगों से पूछताछ की लेकिन, कोई जानकारी उन्हें नहीं मिली। गुरुवार की सुबह घर के सभी सदस्य उनका पता लगाने घर से निकले थे। बाद में परिवार के एक सदस्य ने डैम में उनका तैरता हुआ शव देखा। उन्होंने अन्य लोगों को यह जानकारी दी। बाद में परिजन मृतक के शव को अपने गांव ताली ले गए। बाद में सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी दल बल के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.