नोएडा, जून 27 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-55 में जनकल्याण ट्रस्ट की ओर से संचालित आनंद निकेतन वृद्ध सेवा आश्रम में अव्यवस्था मिलने की जांच शुक्रवार से शुरू हो गई। यहां से तीन बुजुर्गों को दनकौर स्थित जन कल्याण परिषद के आश्रम में भेज दिया गया। हालांकि, परिजनों के विरोध के चलते एक बुजुर्ग को वापस लाना पड़ा। मामला संज्ञान में आने के बाद शुक्रवार को समाज कल्याण विभाग की पर्यवेक्षक नित्या द्विवेदी सेक्टर-55 स्थित आश्रम पहुंचीं। उन्होंने बताया कि सी ब्लॉक का आनंद निकेतन वृद्ध सेवा आश्रम 1994 से अवैध तरीके से चल रहा है। इस आश्रम के संचालन के संबंध में समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को न तो जानकारी है और न ही इस संबंध में विभाग के पास कोई दस्तावेज है। उन्होंने जब आश्रम के कर्मचारियों से दस्तावेज मांगे तो वे आनाकानी करते दिखे। सख्ती दिखाने...