छपरा, अक्टूबर 9 -- अमनौर। सीएचसी सभागार में विश्व वृद्ध दिवस पखवारा के तहत स्वास्थ्य केंद्रों व उप स्वास्थ्य केंद्रों में आयोजित वृद्ध चिकित्सा जांच कैम्प की समीक्षा बैठक हुई। अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शेषांक शुभम ने की। बैठक में चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों से जांच व नि:शुल्क दवा वितरण की जानकारी ली गई। एक से 31 अक्टूबर तक जांच जारी रहेगी। वृद्धों के बीपी, सुगर, हृदय, नाक-कान व ईसीजी जांच के निर्देश दिए गए। छठ व दिवाली पर भी चिकित्सा जांच की व्यवस्था रहेगी। बैठक में कई स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.