मथुरा, जनवरी 16 -- हैल्पेज इंडिया संस्था कई वर्षों से निरंतर वृद्धजनों के लिए स्वास्थ सेवाएं प्रदान कर रही है। संस्था द्वारा 60 वर्ष से अधिक आयु के निर्धन, बेसहारा, निराश्रित वृद्धों के स्वास्थ्य का संरक्षण एवं उनके जीवन की रक्षा कर उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जा रही है। जिला कोऑर्डीनेटर आभा उपाध्याय ने बताया कि संस्था जिले में करीब 20 स्थानों पर वृद्धजनों के लिए मोबाइल स्वास्थ्य शिविर संचालित कर रही है। छाता में प्रत्येक सोमवार को रोडवेज बस स्टैंड के सामने प्रातः 9:30 बजे से 12:30 बजे तक शिविर लगाया जाता है। मोबाइल यूनिट में चिकित्सक डॉ. जेपी गोयल, विनोद शर्मा एवं हरेंद्र सिंह सेवाएं दे रहे हैं। यहां कोई भी जरूरतमंद बुजुर्ग निःशुल्क उपचार एवं दवा प्राप्त कर सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...