कौशाम्बी, फरवरी 6 -- मंझनपुर, संवाददाता जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में सोशल सेक्टर से संबंधित विभागों की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में वृद्धावस्था पेंशन, राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों के निर्माण कार्य, ओ-लेवल व ट्रिपल-सी कोर्स, छात्रवृत्ति वितरण सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति पर गहन चर्चा हुई। वृद्धावस्था पेंशन की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी लाभार्थियों का परिवार रजिस्टर के साथ मिलान तुरंत पूरा किया जाए। ताकि, पात्रता का सत्यापन सुनिश्चित हो। राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा में उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को कहा कि इन कार्यों के अतिरिक्त यदि कोई अन्य आवश्यक कार्य प्रस्तावित है, तो उसकी जांच कराकर शीघ्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.