लखनऊ, मई 2 -- नगर निगम में लगे समाधान दिवस में पहुंची महिला ने अधिकारियों को सुनाई पीड़ा लखनऊ, प्रमुख संवाददाता सी-ब्लॉक इंदिरा नगर की 75 वर्षीय राजेश्वरी परमार को नगर निगम ने चकरघिन्नी बना दिया गया है। उनका हाउस टैक्स एक वर्ष में तीन बार बदला गया। पहले उनका टैक्स 945 रुपए था। जीआईएस सर्वे में नगर निगम ने इसे 2800 कर दिया। अधिकारियों और जोन सात कार्यालय के कई चक्कर लगाने के बाद 1595 रूपये किया गया। शुक्रवार को नगर निगम में लगे समाधान दिवस में वह फिर प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचीं तो पता चला कि उनका टैक्स अब 1848 हो गया है। यह सुनकर वृद्धा के होश उड़ गए। उन्हें समझ में नहीं आ रहा कि आखिर उनके मकान का टैक्स बार-बार क्यों बदला जा रहा है। समाधान दिवस में वह बदहवास एक अधिकारी से दूसरे अधिकारी के पास दौड़ रही थीं। नगर निगम के लालबाग मुख्यालय में ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.