मिर्जापुर, मार्च 31 -- मड़िहान, हिन्दुस्तान संवाद। एक वृद्धा के मकान पर अवैध कब्जा का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। वृद्धा की शिकायत पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस मामले को संज्ञान में लिया है। समसदीया गांव की सुगिया देवी की शिकायत पर सीओ मड़िहान ने थानाध्यक्ष समेत 18 लोगों को तलब किया है। आरोप है कि पूर्व प्रधान पंचदेव सिंह ने न्यायालय के स्थगन आदेश की अवहेलना करते हुए वृद्धा के मकान और जमीन पर कब्जा कर लिए। उन्होंने दीवार खड़ी कर टीन शेड भी लगा दिए। पीड़िता सुगिया देवी स्थानीय अधिकारियों से गुहार लगाती रहीं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। तब उसने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसचिव अरविंद सिंह ने जिलाधिकारी को जांच का निर्देश दिए हैं। सीओ ऑपरेशन मड़िहान मुनेंद्र पाल सिंह ने संतनगर थानाध्यक्ष जितेंद्र सरोज, सिपाही र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.