दुमका, नवम्बर 22 -- दुमका। 60 वर्षीय वृद्धा की हत्या करने के मामले में मसलिया थाना की पुलिस ने पुत्र मैनेजर मुर्मू को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना मसलिया थाना क्षेत्र के धोवना हरिनबहाल पंचायत अंतर्गत रास्ता डंगाल गांव में 17 नवम्बर की शाम में हुई थी। 60 वर्षीय वृद्धा कन्हाई मरांडी का शव खेत में पड़ा हुआ था। पुलिस को जांच में पता चला कि वृद्धा की अपने ही बेटे मैनेजर मुर्मू के साथ ही विवाद हुआ था। दोनों नशे में धुत्त थे और लाठी-डंडे से युवक ने अपनी मां की पिटाई कर दी। लाठी से पिटाई करने पर वह खेत में ही गिर पड़ी थी। नशे में धुत्त बेटा मारपीट करने के बाद घर में आकर सो गया। सुबह तक महिला की मौत हो गई थी। खेत में मृत महिला के शव को देखने पर स्थानीय लोगों ने मसलिया थाना की पुलिस को सूचित किया था। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में कर पो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.