रामपुर, फरवरी 8 -- टांडा। थाना क्षेत्र में वृद्धा की हत्या के मामले में पुलिस ने देर रात गोद लिए बेटे की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर रविवार को नामजद आरोपी महिला को गिरफ्तार कर चालान की कार्रवाई की है। वहीं मृतका के बेटे हारिश ने हत्या के साथ ही लाखों की नकदी और आभूषण भी गायब होने के आरोप लगाए थे। टांडा नगर के मोहल्ला नज्जुपुरा में वृद्ध महिला रफअत शाहीन अपने पति मोहम्मद रफी और गोद लिए बेटे मोहम्मद हारीश के साथ रहती थी। शनिवार को पिता-पुत्र अपनी कपड़े की दुकान पर गए थे। हारिश ने पुलिस को बताया कि उस समय मां रफत जहां के पास मोहल्ला आजादनगर निवासी महिला गुलफसा बैठी थी। दोपहर के ढाई बजे मोहम्मद हारीश को सूचना मिली कि महिला घर पर अचेत पड़ी हुई है। वह घर पर आया था तो उसने अपनी मां को आवाज लगाई तो कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई थी। उसने छूकर देखा तो...