फिरोजाबाद, जून 21 -- शिकोहाबाद में रविवार की रात गांव मलिखानपुर की नई आबादी वृद्धा पूरन देवी के साथ मारपीट कर लूटपाट की गई थी। शुक्रवार को इलाज के दौरान वृद्धा की मौत हो गई। वहीं वृद्धा के साथ लूटपाट के आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को ही मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वृद्धा का बेटा कालीचरण, बहू गीता, नाती आकाश का रो रोकर बुरा हाल हो रहा है। 2016 में वृद्धा के बेटे की हत्या के डर के बाद पूरा परिवार सुरक्षा के लिए शिकोहाबाद में आकर रहने लगा लेकिन यहां भी बदमाशों ने धावा बोलकर वृद्धा की हत्या कर दी। परिजनों ने गमनीन माहौल में फिरोजाबाद में ही वृद्धा का अंतिम संस्कार कर दिया। जिसके बाद परिजन फिरोजाबाद में ही अपने घर पर रह रहे हैं। बताते चलें कि रविवार को मलिखानपुर में वृद्धा पूरन देवी की बदमाशों ने लूटपाट के उद्द्देश्...