रांची, फरवरी 6 -- रांची। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के जन आरोग्य केंद्र की ओर से शुक्रवार को पिस्का नगड़ी स्थित आदर्श वृद्धा आश्रम में नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर लगा। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की। उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिए। इस दौरान हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, हाइपरटेंशन सहित अन्य सामान्य व गंभीर बीमारियों की जांच की गई। इसके बाद सभी लाभार्थियों को आवश्यक नि:शुल्क दवाएं भी दी गईं। इस शिविर के आयोजन में सीएमओ डॉ. प्रीति तिग्गा, डॉ. अनिता होरो, डॉ. आशिमा तिग्गा, डॉ. शिखा, डॉ. स्वाति, डॉ. शिल्पी झा, डॉ. मेघा, मुन्ना सिंह समेत पैरामेडिकल स्टाफ का योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.