अंबेडकर नगर, फरवरी 12 -- अम्बेडकरनगर। वृद्धा आश्रम अकबरपुर में नि:शुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर को आयोजन किया गया। शिविर में सौ से अधिक मरीजो की जांच कर दवा प्रदान की गई। साथ ही उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा उर्फ साधु वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष व अयोध्या प्रभारी डॉ मिथलेश त्रिपाठी, जिला मंत्री विनय पांडेय मौजूद रहे। शिविर में डॉ रजनीश तिवारी, डॉ देवेन्द्र सोनी, डॉ नरेन्द्र सोनी व उनकी टीम के प्रवीण दुबे, बृजेश मिश्र ने मरीजों का इलाज किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...