गढ़वा, अक्टूबर 4 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मेरा युवा भारत और जनक विकासधारा के संयुक्त तत्वावधान में वृद्धाश्रम नगर ऊंटारी में वृद्धजनों के अधिकार, उनके मान सम्मान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर पीएलवी रमाशंकर चौबे ने कार्यक्रम को लेकर विषय प्रवेश कराया। मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीबंशीधर नगर, विशिष्ट अतिथि अंचल अधिकारी धुरकी ने वृद्धों के अधिकार, उनके सम्मान व मनोरंजन के साधन के बारे में जानकारी दी। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष कमलेश्वर ने अपने अनुभव को साझा किया। पीएलवी कृष्णा नंद दूबे ने अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर उनकी सुरक्षा, संरक्षण, सम्मान, आकांक्षा, उनके कल्याण हेतु समाज में सकारात्मक वातावरण विकसित करने व उनके अधिकार के बारे में विस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.