मुजफ्फरपुर, मई 3 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। वृद्धाश्रम में 14 वर्ष से रह रहे हरियाणा के 96 वर्षीय जानकी दास का निधन गुरुवार की शाम मिठनपुरा स्थित वृद्धाश्रम में हो गया। उनका दाह संस्कार शुक्रवार को मुक्तिधाम सिकंदरपुर में किया गया। वृद्धाश्रम के संचालन से जुड़े सुनील कुमार ने बताया कि वे मारवाड़ी समाज के हरियाणा हिसार के रहनेवाले थे। 14 साल से अधिक समय से अपना जीवन वृद्धाश्रम में रहकर गुजार रहे थे। इनको एक पुत्री है, लेकिन लड़की से इतने दिनों से कोई संपर्क नहीं किया। इनका सभी कर्म वृद्धाश्रम से ही किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.