कौशाम्बी, मार्च 13 -- ओसा स्थित वृद्धाश्रम में गुरुवार को होली का त्योहार मनाया गया। इस दौरान बुजुर्गों ने जमकर अबीर-गुलाल उड़ाए और एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी। आश्रम संचालक आलोक राय ने बताया कि बुजुर्गों के लिए ही होली पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। गुरुवार को विशेष पकवान बनवाए गए थे। सभी ने साथ मिलकर इन पकवानों का आनंद लिया। इसके बाद फाग गीतों के बीच रंग-गुलाल उड़ाए। नाचते-गाते हुए बुजुर्गों ने होली मनाई। कई वृद्धों की आंखें खुशी के इस क्षण में अपनों को याद कर भर आईं। हालांकि, उन्हें धैर्य बंधा दिया गया। आश्रम संचालक ने कहा कि सभी लोग संग रहने वालों को अपना परिवार ही समझें। जिन्होंने दूरी बना ली है, उनसे दूर रहना ही ठीक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...