रांची, नवम्बर 29 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा) की ओर से वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल और चिकित्सा सुविधा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से ओल्ड ऐज होम, पिस्का नगड़ी में मदर टेरेसा क्लिनिक का शनिवार को उद्घाटन किया गया। इसका शुभारंभ झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने किया। जस्टिस प्रसाद ने जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों को समय पर चिकित्सा सेवा मिलना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने डालसा के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वृद्धाश्रमों में नियमित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित की जाए, ताकि कोई भी बुजुर्ग आवश्यक उपचार से वंचित न रहे। उन्होंने समाज से भी संवेदनशीलता बढ़ाने और बुजुर्गों की सेवा को नैतिक जिम्मेदारी बताते हुए आगे आने की अपील की। कार्यक्रम राज्य स्तरीय विधिक जागरुकता शिविर के तहत आयोजित किया गया, जिसमें झ...