बस्ती, अक्टूबर 3 -- बस्ती, निज संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धा आश्रम बनकटा में वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के संयोजन में संगोष्ठी का आयोजन हुआ। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. वीके वर्मा ने कहा कि वृद्धजनों के आदर से ही समाज विकसित और खुशहाल रहेगा, हमें उनके अनुभवों से लाभ उठाना चाहिए। संचालन करते हुए वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के महामंत्री अधिवक्ता श्याम प्रकाश शर्मा ने कहा कि वृद्धजनों को न्याय दिलाने के लिए वह सदैव तत्पर हैं। वृद्धाश्रम में फल, वस्त्र और मिष्ठान वितरित किया गया। आश्रम के संचालक अतुल शुक्ल ने बीएन शुक्ल, डॉ. रामकृष्ण लाल 'जगमग, साधू शरण शुक्ल, बीके मिश्र, ओमप्रकाश धर द्विवेदी, पं. सदानंद शर्मा, प्रदीप श्रीवास्तव, जलालुद्दीन कुरेशी, रामविलास शर्मा को अंग वस्त्र, श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान अम्बिकेश्वरमणि त्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.