फतेहपुर, जनवरी 3 -- फतेहपुर। समाज कल्याण विभाग द्वारा जमालपुर मवईया में संचालित वृद्धाश्रम के बुजुर्गों को भीषण सर्दी से राहत दिलाए जाने के लिए गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। विभाग द्वारा गर्म कपड़े वितरित किए जाने के बाद सभी को सर्दी से बचने के लिए प्रेरित किया गया। समाज कल्याण विभाग के लिपिक सूरज कुमार ने शनिवार को वृद्धाश्रम में मौजूद करीब 96 पुरुष व महिला बुजुर्गों को गर्म कपड़ों का वितरण किया। विभाग द्वारा बुजुर्गों को गर्म बनियान, इनर, मोजा, जूता, टोपी, स्वेटर व जाकेट आदि गर्म कपड़ों का वितरण किया। कपड़ा वितरण के दौरान उन्होंने सभी बुजुर्गों से प्रदान की जाने वाली सुविधाओं के बावत जानकारी लेने के साथ ही सभी को भीषण सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनने की अपील की। साथ ही अकारण बाहर न घूमने की भी हिदायत दी। उन्होंने सभी बुजुर्गों को सर्दी ...