अल्मोड़ा, मई 14 -- अल्मोड़ा। डीएम आलोक कुमार पांडेय ने बुधवार को समाज कल्याण विभाग की ओर से बनाए जा रहे वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता की जांच कर जरूरी दिशा निर्देश दिए। डीएम ने कार्यदायी संस्था से कहा कि गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के साथ तय समय पर कार्य पूरा कर लिया जाए। उन्होंने वृद्धाश्रम से जुड़ी सड़क के निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। सड़क कटान में पाई गई कमियों को दूर करने को कहा। कहा कि यह सड़क न केवल वृद्धाश्रम के लिए, बल्कि समीपवर्ती दिव्यांग बच्चों के लिए भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने किसी भी निर्माण में लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.