रामगढ़, फरवरी 14 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ विधानसभा की विधायक ममता देवी गुरुवार को रामगढ़ समाहरणालय स्थित वृद्धाश्रम और अनाथ आश्रम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां उपस्थित अनाथ बच्चों और वृद्धजनों से मुलाकात की, उनका हालचाल जाना और उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास किया। मौके पर विधायक ममता देवी ने आश्वासन दिया कि सरकार उनकी हरसंभव मदद करेगी और सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, हमारी सरकार आपके भलाई के लिए पूरी तरह से समर्पित है और हर हाल में आपको सुविधाएं देने का प्रयास करेगी। इस दौरान आश्रम के प्रबंधन से भी बातचीत कर आवश्यक सुधारों और जरूरतों पर चर्चा की गई। विधायक ममता देवी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आश्रम में रहने वाले सभी लोगों को बेहतर सुविधा और सहायता प्रदान की जाए।

हिंदी ह...