गोरखपुर, अप्रैल 10 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। शासन के निर्देश पर वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों का सत्यापन कराया जाएगा। मृत और फर्जी पेंशनधारकों का नाम सूची से बाहर निकालने के लिए घर-घर जाकर कर्मचारी सत्यापन करेंगे। पेंशनर्स की सूची में शामिल लाभार्थियों के नामों का सत्यापन पूरा होने के बाद उनके बैंक खातों में पेंशन की रकम भेजी जाएगी। समाज कल्याण विभाग की ओर से 60 साल या उससे ज्यादा उम्र के पात्र वरिष्ठजन को प्रदेश सरकार की ओर से 1000 रुपये प्रति माह पेंशन दी जाती है। नए वित्तीय वर्ष 2025-26 में पेंशन के भुगतान के लिए सूची में शामिल लोगों का सत्यापन कराया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2024-25 में बनी सूची के आधार पर सत्यापन होगा। अधिकारियों का कहना है कि अप्रैल, माह और जून तक की पेंशन 3000 रुपये एक साथ बैंक खाते में भेजी जाएगी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.