गया, फरवरी 24 -- नगर प्रखंड स्थित भवन में मंगलवार को वृद्धजनों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम केंद्र प्रायोजित अटल वयो अभ्युदय योजना की राज्य कार्य योजना के तहत संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, इंदिरा गांधी वृद्धावस्था पेंशन योजना, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना सहित अन्य योजनाओं-की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अलावा राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, मुख्यमंत्री परिवार लाभ योजना और कबीर अंत्येष्टि योजना जैसी गैर-पेंशन योजनाओं के बारे में भी वृद्धजनों को अवगत कराया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम 2007 के प्रावधानों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बुनियाद केंद्रों की सेवाओं और मुख्यमंत्री उज्जवल दृष्टि योजना के तहत 50 वर्ष से...