रुद्रपुर, अगस्त 24 -- खटीमा। डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल एकेडमी छिनकी फार्म में रविवार को विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाया गया। इसके अंतर्गत क्षेत्र के समस्त वृद्धजनों को विद्यालय में आमंत्रित किया गया। विद्यालय के एमडी ने वृद्धजनों के चरणों को धोकर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के समस्त वृद्धजनों ने दीप जलाकर किया। वृद्धजनों के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। इसमें गीत गायन, झोड़ा चांचरी, फाग, खेल सहित कई मनोरंजक प्रतियोगिताएं हुईं। वृद्धजनों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक धीरेंद्र चंद्र भट्ट ने सभी वृद्धजनों के चरणों को धोकर उन्हें श्रीरामचरित मानस, श्रीमद् भागवत गीता, सुंदरकांड की पुस्तकें उपहार स्वरूप भेंट की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...