चंदौली, अगस्त 1 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। वृक्ष बंधु की ख्याति प्राप्त और राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित परशुराम सिंह ने गुरुवार को चकिया रेंज के गोठौली डीह द्वितीय एकता वन में पौधारोपण किया। वृक्ष बंधु ने आम जनमानस को वनों एवं वन्यजीवों की सुरक्षा एवं उनके संवर्धन की अपील की। कहा पौधारोपण को जन आंदोलन का रूप देना होगा तब जाकर पौधारोपण अभियान को धार मिलेगी। उन्होंने कहा पौधे लगाना शासन की मंशा है लेकिन उसकी सुरक्षा करना सब की नैतिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। उन्होंने एकता वन में फलदार और छायादार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान चकिया रेंजर अश्विनी कुमार चौबे, डीपी रेंजर आनंद दुबे, वन दरोगा राम आशीष भारती, वह रक्षक जसवंत सिंह सहित कई वनकर्मी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.