अररिया, जनवरी 8 -- भरगामा। निज संवाददाता ठंड से निजात पाने के लिए स्थानीय लोगों द्वारा प्रखंड के विभिन्न नहरों के किनारे वन विभाग द्वारा लगाए गए हरे भरे वृक्षों का जलावन के लिए धड़ल्ले से कटाई की जा रही है । इससे क्षेत्र के कई नहर वृक्ष विहीन होने के कगार पर पहुंच चुकी है । इसके साथ ही न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि सरकार के राजस्व को भी चूना लग रहा है । बताया जाता है कि पिछले करीब एक पखवाड़े से जारी कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए लोगों ने अलावा का सहारा ले लिया है । अलाव के लकड़ी की जरूरत पूरा करने के लिए लोगों ने क्षेत्र के परसरमा नहर , जमुवान गांव होकर गुजरने वाली नहर , पैकपार पंचायत स्थित सोनपुर नहर, रघुनाथपुर से महथावा बाजार जाने वाली नहर सहित अन्य नहरों के किनारे लगे हरे भरे पतले व मोटे वृक्षो की कटाई धड़ल्ले से की जा रही है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.