बागपत, जून 12 -- डीएम अस्मिता लाल की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण, गंगा समिति और पर्यावरण समिति की बैठक हुई। बैठक में तय किया गया कि जनपद में इस वर्ष 13 लाख 70 हजार 100 पौधों का रोपण किया जाएगा। डीएफओ राजेश कुमार ने बताया कि मुख्य मार्गों, खासतौर पर राष्ट्रीय राजमार्गों और पीडब्ल्यूडी की सड़कों के किनारे सहजन समेत अन्य पौधे लगाए जाएंगे। डीएम ने कहा कि यह कार्य औपचारिकता नहीं बल्कि पर्यावरणीय सुधार की दिशा में ठोस कदम होना चाहिए। 'एक पेंशन एक पौधा अभियान के तहत हर पेंशनधारक को एक पौधा देने का लक्ष्य रखा गया है। स्वास्थ्य, आयुष, महिला एवं बाल कल्याण, दिव्यांगजन, युवा कल्याण आदि विभागों को लक्ष्य सौंपे गए हैं। बैठक में ट्री गार्ड लगाने और पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। साथ ही, पुराने पौधारोपण स्थलों की तस्वीरें वन विभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.