बदायूं, अक्टूबर 12 -- रामलीला कमेटी की ओर आयोजित की जा रही रासलीला के मंच पर शुक्रवार की रात जालंधर वध की लीला का कलाकारों ने मंचन किया। वृंदावन से आए कलाकारों ने जालंधर वध प्रसंग का सजीव मंचन किया तो दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। जब जालंधर अपनी शक्तियों के मद में चूर होकर त्रिदेव से ही लड़ने पर आमादा हो जाता है तो भगवान विष्णु लीला करके विश्व मोहिनी का अवतार कराते हैं। इस सुंदरी का नाम वृंदा होता है और जालंधर से उसकी शादी होती है। भगवान विष्णु छल के द्वारा वृंदा का पतिव्रत भंग कर देते हैं और भगवान शंकर जालंधर का वध कर देते हैं। जब वृंदा को इस छल का पता चलता है, तो वह भगवान विष्णु को पत्थर होने का श्राप दे देती है। इससे क्रोधित होकर मां लक्ष्मी उसको जंगल की लकड़ी होने का श्राप देती हैं। श्राप के प्रभाव से जहां भगवान शालिग्राम होते हैं, वहीं वृंदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.