पटना, फरवरी 6 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार वृंदावन की धार्मिक यात्रा के बाद शुक्रवार को पटना लौट आए। पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए वृंदावन गया था और आशीर्वाद लेकर वापस लौटा हूं। धर्म की नगरी गया था। इसके पहले वृंदावन यात्रा के दौरान निशांत कुमार ने कई मंदिरों के दर्शन किए। निशांत ने बिना किसी वीआईपी प्रोटोकॉल या सुरक्षा घेरे के सादगीपूर्ण ढंग से वृंदावन की यात्रा की। ई-रिक्शा से घूमते हुए बांके बिहारी मंदिर और इस्कॉन मंदिर के दर्शन किए, यमुना जी को प्रणाम किया और बाजार में धार्मिक पुस्तकें और परिधान खरीदे। स्थानीय लोगों से संवाद भी किया। इधर, पटना एयरपोर्ट पर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और प्रशंसकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। कई लोगों ने उनसे सेल्फी भी ली।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.