लखनऊ, मार्च 9 -- रायबरेली रोड के वृन्दावन योजना सेक्टर - छह स्थित परशुराम चौराहे पर रविवार को भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित की गई। प्रगतिशील ब्राह्मण कल्याण समिति की ओर से आयोजित इस समारोह में सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह मौजूद रहे। इस मौके पर विधायक ने कहा कि यह सरोजनीनगर के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण उपलब्धि है कि भगवान परशुराम की इस दिव्य प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर कमलों से होगा। विधायक ने इस स्थल को भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए अपनी विधायक निधि से 10 लाख रुपये की धनराशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम जी शस्त्र और शास्त्र के महान ज्ञाता थे, और वे समता एवं न्याय के प्रतीक हैं। उनकी प्रेरणा से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश को अपराध व माफिया मुक्त बना रहे हैं। मुख्यमंत्री द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.