हिन्दुस्तान संवाद, फरवरी 7 -- यूपी के मथुरा में वृंदावन स्थित विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर एक बार फिर विवादों के कारण चर्चा में है। मंदिर के सेवायत अनन्य गोस्वामी ने मंदिर में तैनात एक निजी सुरक्षा गार्ड पर दानपात्र (गुल्लक) से भेंट चोरी करने और विरोध करने पर अभद्रता करने का गंभीर आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि सुरक्षा गार्ड को ही भेंट चोरी करते हुए पकड़ा गया। इसके बाद अन्य सुरक्षा कर्मियों को बुलाया गया तो आरोपी ने सुरक्षा कर्मियों से भी झगड़ा किया। मंदिर के सेवायत अनन्य गोस्वामी का आरोप है कि उन्होंने सुरक्षा गार्ड को मंदिर की गुल्लक से पैसे निकालते हुए रंगेहाथों पकड़ा था। जब उन्होंने इस कृत्य पर आपत्ति जताई और सुरक्षा गार्ड को टोका, तो आरोपी गार्ड ने उनके साथ धक्का-मुक्की कर दी। यह भी आरोप लगाया गया है कि इस दौरान सुरक्षाकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.