गाजीपुर, फरवरी 8 -- दिलदारनगर। क्षेत्र के मिर्चा गांव निवासी ध्रुव गुप्ता ने अंतर महाविद्यालय वूशु चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता वाराणसी के जेएनएम कॉलेज, खुशालनगर में आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में 80 किलोग्राम भार वर्ग में ध्रुव गुप्ता ने एसएचईएटी कॉलेज, वाराणसी के इरशाद शेख को पराजित कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। मुकाबले में तकनीक, आत्मविश्वास और फुर्ती देखने लायक रही। इस शानदार जीत के बाद ध्रुव का चयन ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी वूशु चैंपियनशिप के लिए हो गया है। यह प्रतियोगिता कश्मीर में आयोजित होगी, जिसमे महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ का प्रतिनिधित्व करेंगे। ध्रुव की इस उपलब्धि से परिवार, शिक्षकों सहित क्षेत्र के खेल प्रेमियों में हर्ष का माहौल है। कड़ी मेहनत और समर्पण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.