लखीमपुरखीरी, अप्रैल 11 -- वूमेंस सोसाइटी ऑफ गोला ने एक गरीब कन्या की शादी का जिम्मा उठाया। दान दहेज की पूरी व्यवस्था कराई और बारात के स्वागत के लिए भी आर्थिक सहयोग भी दिया है। जिसकी शहर में खूब चर्चाएं हो रही हैं। वूमेंस सोसाइटी ऑफ़ गोला की अध्यक्ष प्रमिला गुप्ता और उनकी पूरी टीम तमाम वर्षों से गरीबों के लिए काम कर रही है। गरीब कन्याओं की शादी के लिए हमेशा उनकी टीम आगे आ जाती है। शुक्रवार को वूमेंस सोसाइटी ऑफ़ गोला की टीम ने गरीब कन्या की शादी के लिए साड़ी, बर्तन बिछिया, कंवल, घड़ी, गिफ्ट आइटम और नगद धनराशि देकर सहयोग किया। सोसायटी के सदस्यों ने पंजाबी कालोनी पंचमुखी हनुमान मन्दिर में एकत्र होकर कन्या को आशीर्वाद भी दिया। इस मौके पर सोसाइटी की अंशू आनन्द, रिचा केडिया, श्वेता गुप्ता, सोनी गुप्ता, मीना भसीन समेत कई पदाधिकारी मौजूद रही।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.