सिमडेगा, दिसम्बर 23 -- सिमडेगा,जिला प्रतिनिधि। जिले की बेटियों ने एक बार फिर खेल के क्षेत्र में नाम रोशन किया है। वुशू खेल के लिए जिले की ममता कुमारी और भूमि कुमारी का चयन राष्ट्रीय स्तर की वुशू फेडरेशन कप के लिए हुआ है। प्रतियोगिता राजनांदगांव में 24 दिसंबर से 30 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए दोनों खिलाड़ी राजनांदगांव के लिए रवाना हो चुकी हैं। इधर वुशू खिलाड़ियो की इस उपलब्धि पर संघ के अध्यक्ष रविन्द्र कुमार मिश्र, सचिव तौक़ीर उस्मानी, डीएसओ मनोज कुमार, कोच अमुल्य रत्न मिश्र ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामना देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.