धनबाद, जून 16 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। सिल्ली में 14 और 15 जून को झारखंड राज्य जूनियर वुशू प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में धनबाद के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण, एक रजत व तीन कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रौशन किया। अमन कुमार और आंचल कुमारी ने गोल्ड मेडल जीते। वहीं कृषि कुमारी ने रजत और पप्पू कुमार, डोली कुमारी और रणवीर कुमार यादव ने कांस्य पदक जीते। विजेता खिलाड़ियों व प्रशिक्षक मोनू कुमार, शुभम रजक, रोहित मोदी को अध्यक्ष तेज प्रकाश मिश्रा, उपाध्यक्ष महावीर महतो, संतोष सिंह, कौशल सिंह, ब्रह्मदेव यादव, महासचिव दिनेश यादव एवं संयुक्त सचिव पंकज कुमार, पलविंदर सिंह, अजय सिंह, कुसुम महतो, राहुल आनंद, राजीव श्रीवास्तव ने बधाई दी। यह जानकारी महासचिव ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...