विकासनगर, अप्रैल 20 -- महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित हुए 14वीं वुशु राज्य चैंपियनशिप 2025 में रक्षते मार्शल आर्ट अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। चैंपियनशिप में अकादमी के नौ खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नौ पदक झटके। जिसमें तीन स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य पदक शामिल हैं। पदक जीतने वालों में काजल चौहान स्वर्ण पदक, कशिश कश्यप, स्वर्ण पदक, मनीषा चौहान स्वर्ण पदक, अंबिका कश्यप रजत पदक, विशेष कश्यप रजत पदक, तुषार कश्यप रजत पदक, आर्यन कश्यप, पीहू व निशांत ने कांस्य पदक अपने नाम किया। अकादमी के तीन खिलाड़ियों का काजल, कशिश कश्यप और मनीषा चौहान का चयन राष्ट्रीय वुशु के लिए हुआ है। अकादमी के निदेशक अमन राठौड़ और मुख्य कोच विवेक राठौड़ और सह प्रशिक्षक कृष्णा ने बच्चों को जितने पर शुभकामनाएं दी। सभी बच्चों के घर लौ...