नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- साउथ अफ्रीका की टीम लगातार दो जीत से महिला वनडे विश्व कप में अपने अभियान को शानदार अंदाज में पटरी पर लाने के बाद सोमवार को बांग्लादेश से भिड़ेगी। इस दौरान साउथ अफ्रीका की टीम बांग्लादेश को रौंदकर जीत की हैट्रिक लगाने की कोशिश करेगी। अपने पहले मैच में इंग्लैंड से 10 विकेट की करारी हार झेलने के बाद दक्षिण अफ्रीका महिला टीम ने न्यूजीलैंड और मेजबान भारत पर दमदार जीत दर्ज कर शानदार वापसी की है। इन दो जीतों से टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ गया है। टीम अंक तालिका में चौथे (-0.888 के नेट रन रेट के साथ) स्थान पर है। कप्तान लॉरा वॉलवार्ट, मारियाने काप, ताजमिन ब्रिट्स, सुने लुस और अयाबोंगा खाका जैसी खिलाड़ियों से सजी दक्षिण अफ्रीका की टीम कागजों पर काफी मजबूत नजर आती है। इंग्लैंड के खिलाफ 69 रनों पर ऑल आउट होने के बाद, उनका शी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.