नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- Womens World Cup 2025 prize money: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के लिए प्राइज मनी का ऐलान कर दिया है। आईसीसी ने महिलाओं के इस मेगा इवेंट के लिए जो प्राइज मनी रखी है, उसमें बहुत बड़ी बढ़ोतरी की है। 30 सितंबर से 2 नवंबर तक भारत और श्रीलंका में इस विश्व कप का आयोजन होना है। 297 फीसदी की बढ़ोतीरी इनामी राशि में आईसीसी ने पिछले विश्व कप के मुकाबले इस बार की है। आखिरी बार 2022 में महिलाओं का वनडे विश्व कप खेला गया था, जिसकी प्राइज मनी 3.5 मिलियन यूएस डॉलर थी, लेकिन 2025 के टूर्नामेंट के लिए आईसीसी ने 13.88 मिलियन यूएस डॉलर प्राइज मनी रखी है। यहबां तक कि मेंस वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए भी जो टोटल प्राइज मनी थी, उससे भी ज्यादा इनाम इस बार आईसीसी ने महिलाओं को देने का फैसला किया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.