सोनभद्र, जनवरी 7 -- सोनभद्र। मारवाड़ी युवा मंच सोन शाखा राबर्ट्सगंज ने बुधवार को वृद्धाश्रम में महिलाओं और पुरुषों में कपड़ा, कंबल और मिठाई वितरित किया। मंच की महिलाओं में वृद्धाश्रम में रहे रहे लोगों का हाल भी जाना। मंच की अध्यक्षा रितु जालान ने कहा कि यदि यह वृद्ध माता-पिता इस आश्रम में रह रहे हैं तो कहीं ना कहीं हम सब भी जिम्मेदार हैं। शायद परिवार व समाज से संस्कार लुप्त होते जा रहे हैं। इसी का यह परिणाम है। महामंत्री रंजना अग्रवाल ने बताया कि यदि हम परिवार और समाज में लुप्त हो रहे संस्कारों की बात नहीं करेंगे और अपने बच्चों को हमारा हिंदू धर्म परिवारवाद का ज्ञान नहीं देंगे तो वह दिन दूर नहीं है कि भारत में वृद्धाश्रम की संख्या सबसे ज्यादा होगी। इस मौके पर चित्रा चालान, प्रतिभा कानोड़िया, अनिता थर्ड, पूनम खेतान, प्रियंका चौबे, विनोद जालान...