हापुड़, जनवरी 28 -- पिलखुवा। वी.आई.पी इंटर कॉलेज में मुख्यालय उत्तर प्रदेश अग्निशमन एवं आपात सेवाएं, लखनऊ के आदेश के क्रम में अग्नि सुरक्षा मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। अग्निशमन सहायक उप निरीक्षक उत्तम कुमार तथा कांस्टेबल बबील और अनुज कुमार की टीम ने विद्यार्थियों को आपातकाल के दौरान अग्नि सुरक्षा के महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी दी। टीम द्वारा एलपीजी सिलेंडर, लकड़ी, बिजली एवं अन्य कारणों से लगने वाली आग पर नियंत्रण के तरीके समझाए गए। इसके साथ ही विद्यार्थियों को अग्निशमन यंत्र का सही प्रयोग कराकर अभ्यास भी कराया गया। मॉकड्रिल के दौरान छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य वीना शर्मा, वरिष्ठ अध्यापक एम. रहमान, विभागाध्यक्ष, अन्य विषय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.