बस्ती, दिसम्बर 23 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। क्रिसमस पर्व के अवसर पर मंगलवार को सिविल लाइन स्थित सेंट जोशेफ स्कूल परिसर में हर्षोल्लास और उल्लासपूर्ण वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर प्रिंसिपल फादर जीजो एंथोनी ने क्रिसमस के महत्व पर संक्षिप्त लेकिन अर्थपूर्ण और आध्यात्मिक संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि क्रिसमस केवल उत्सव नहीं, बल्कि प्रेम, करुणा, सेवा और खुशियां साझा करने का पर्व है। उन्होंने बच्चों से यीशु मसीह के संदेश प्रेम और भाईचारे को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में क्रिसमस केक कटिंग सेरेमनी हुई। इस दौरान बच्चों ने खड़े होकर वी विश यू ए मेरी क्रिसमस और हैप्पी न्यू ईयर गीत गाया। फादर जीजो ने नन्हे बच्चों के साथ अपना जन्मदिन का केक भी काटा। छात्रों ने मंगलमय हो जीवन गीत प्रस्तुत किया। छात्र-छात्राओं ने क्रिसमस गीतों, देशभ...