रामपुर, अप्रैल 5 -- सपा के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद आजम खां से जुड़े चर्चित डूंगरपुर प्रकरण में इंस्पेक्टर रामवीर सिंह शुक्रवार को फिर कोर्ट में पेश हुए। यहां उनसे बचाव पक्ष ने जिरह की, जो पूरी हो गई है। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 10 अप्रैल की तारीख मुकर्रर की है। इस दौरान सपा नेता आजम खां सीतापुर जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुए। मालूम हो कि सपा शासन काल में गंज कोतवाली क्षेत्र के डूंगरपुर में बस्ती को खाली कराया गया था। आरोप है कि तत्कालीन कैबिनेट मंत्री आजम खां के इशारे पर पुलिस वालों और आजम खां के कुछ समर्थकों ने जबरन घरों में घुसकर तोड़फोड़, मारपीट और लूटपाट की थी। बाद में जेसीबी लगवाकर घरों को खाली करा लिया गया था। इन मुकदमों की सुनवाई एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में चल रही है। शुक्रवार को भी इस केस में सुनवाई हुई, लिहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.