मुजफ्फरपुर, मई 8 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय पर विधान पार्षद दिनेश प्रसाद सिंह के द्वारा लगाये गये भ्रष्टाचार और जातीयता के आरोप के खिलाफ कुछ अंगीभूत कॉलेज के प्राचार्यों ने गुरुवार को निंदा प्रस्ताव पास किया। सीएन कॉलेज साहेबगंज में प्राचार्य प्रो. सीएस राय के नेतृत्व में यह निंदा प्रस्ताव पास किया गया। सीएन कॉलेज के अलावा चंपारण के अंगीभूत महाविद्यालयों के प्राचार्यों की एक आपात बैठक गुरुवार को मुंशी सिंह महाविद्यालय, मोतिहारी में हुई। बैठक की अध्यक्षता बेतिया के महारानी जानकी कुंवर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. रविन्द्र कुमार चौधरी ने की। बैठक में डॉ. एस राय, प्राचार्य टीपी वर्मा कॉलेज नरकटियागंज, डॉ. एनके बैठा प्राचार्य एसएनएस कॉलेज मोतिहारी, डॉ. बीएन झा प्राचार्य एमएसएसजी कॉलेज अरेराज, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.