बदायूं, फरवरी 9 -- मुजरिया चौराहे पर स्थित 33 केवीए विद्युत उपकेंद्र के वीसीवी पैनल में शुक्रवार रात आग लग गई। वीसीवी पैनल बदलने के लिए शनिवार सुबह से शाम पांच बजे तक बिजली काटी गई। बिजली आपूर्ति ठप रहने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। एसडीओ सहसवान अभिषेक ऋषि ने बताया कि शुक्रवार रात मुजरिया उपकेंद्र के वीसीवी पैनल में अचानक आग लग गई। जिससे इलाके की आपूर्ति ठप हो गई। वीसीवी पैनल को बदलने के लिए उपकेंद्र पर कार्य चलता रहा। लेकिन वीसीवी पैनल बदलने का काम अधूरा रह गया। रविवार को सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक वीसीवी पैनल बदलने का काम किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.