कौशाम्बी, मई 27 -- ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगलवार को दोआबा में वीर हनुमान पूरी आस्था और विश्वास के साथ पूजे गए। जगह-जगह पर प्रसाद वितरण का कार्यक्रम हुआ। राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाया गया। इस दौरान जयकारों से जिलेभर का माहौल भक्तिमय बना रहा। नगर पालिका परिषद भरवारी के नया बाजार मोहल्ला स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में सुंदरकांड का आयोजन किया गया। इस बीच मंदिर के पुजारी पंडित सोमेश्वर नाथ शुक्ला ने वीर हनुमान की विधिवत पूजा की। इसके बाद प्रसाद वितरण हुआ। राहगीरों को रोक-रोककर प्रसाद खिलाया गया। इस मौके पर प्रकाश चंद, ज्योति गुप्ता, नितुल चौधरी, विवेक, हर्ष केसरवानी, अंकुर, घनश्याम केसरवानी, जितेंद्र कुमार, वेद प्रकाश डैनी, उमेश कुमार लाला, प्रवेश कुमार आदि मौजूद रहे। इसी तरह कड़ा क्षेत्र के असदपुर गंगा घाट पर भाजपाइयों ने स्टॉल लगाकर शीतल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.