घाटशिला, फरवरी 18 -- घाटशिला। वीर शहीद रघुनाथ सिंह की 230वीं जयंती समारोह घाटशिला प्रखंड के बड़ाजुड़ी पंचायत के सोरोडाबर गांव में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जिप सदस्य देवयानी मुर्मू, मुखिया रायश्री समाद के आलावे संचालन कमेटी के लोगों ने वीर शहीद रघुनाथ सिंह की आदमकमद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। मौके पर देवयानी मुर्मू ने कहा कि भूमिज समाज के नायक वीर शहीद रघुनाथ सिंह ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंका था। उनके बलिदानों को समाज कभी भुला नहीं सकता। आज के युवाओं को उनसे प्रेरणा लेकर उनके बताये मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि वीर शहीद रघुनाथ सिंह क्लब सोरोडाबर हर साल 17 फरवरी को उनकी जयंती के मौक पर कई कार्यक्रम का आयोजन कर उनको याद करता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.